मनपसंद लड़की से शादी करने से मना किया तो भाभी के साथ किया ये काम
गणेश नगर इलाके में एक युवक ने अपनी पसंद की लड़की से शादी करने में रोड़ा बन रही भाभी की मंगलवार को सिर में गोली मार कर हत्या की दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक अपने घर से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। युवक के बड़े भाई और मृतका के पति के बयान पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी सिकंदर अपने परिवार के साथ गणेश नगर में रहता है। इसी मकान में बड़ा भाई सोनू भी अपनी पत्नी जैवा के साथ रहते है। सिकंदर महिमा नाम की एक लड़की से प्यार करता है। इसके बारे में उसने अपने परिजनों को भी बताया था। सिकंदर के कहने पर परिजन महिमा से मिले भी थे।
लेकिन घर में महिमा किसी को भी पंसद नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने सिकंदर को महिमा से शादी करने से मना कर दिया था। लेकिन वह महिमा से शादी को लेकर जिद पर अड़ा था। परिजनों ने जैवा को उसे समझाने की बात कही। जैवा हर बार सिकंदर को सलाह देती थी कि वह महिमा से शादी न करे। परिजनों ने जैवा से सिकंदर के लिए कोई अच्छी लड़की ढूंढने के लिए भी कहा था। ऐसे में सिकंदर समझता था कि जैवा भी परिजनों को महिमा के खिलाफ भड़काती है। इसके चलते अक्सर महिमा की बात को लेकर जैवा और सिकंदर के बीच झगड़ा हो जाता
भाभी समझाती रहती थी कि उससे शादी न करो।
मंगलवार को भी शादी करने की जिद को लेकर सिकंदर का परिजनों से झगड़ा हुआ। जब जैवा उसे समझाने आई तो वह उससे झगड़ा करने लगा और इसी बात को लेकर जैवा व सिकंदर के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इससे गुस्से में आकर सिकंदर ने तमंचे से भाभी जैवा को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। खून में लथपथ जैवा को परिजनों अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।